डॉ .भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

सरकार अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने हेतु हरसंभव कर रही प्रयास : सुरेंद्र बिष्ठ रायवाला । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

सरकार अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने हेतु हरसंभव कर रही प्रयास : सुरेंद्र बिष्ठ

रायवाला । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । सोमवार को प्रतीतनगर स्थित मिलन केंद्र भवन एवं वाल्मीकि मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई है । कार्यक्रम आयोजक बबिता कमल कुमार ने कहा की अंत्योदय से राष्ट्रोदय का स्वप्न साकार करने में जुटे हैं। जिसमें यूसीसी लागू कर, उत्तराखंड ने बाबा साहब के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसे दलित और पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। वहीं प्रदेश की सरकार ने भी बाबा साहब के समाज में बराबरी के सिद्धांत आधारित यूसीसी लागू कर, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

 

पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद ने कहा की प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है। रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ठ ने कहा की बाबा साहेब ने अपने विचारों, ज्ञान और धैर्य से देश को नई दिशा प्रदान की। निवर्तमान ग्राम प्रधान अनिल पिवाल ने कहा की समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बाबा साहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है । उन्होंने सभी को डॉभीमराव अंबेडकर की जयंती शुभकामनाएं दी ।

 

 

मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष बबिता कमलकुमार , मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ठ , पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद , पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट , जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चन्द्रभान सिंह , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लष्मी गुरुंग ,बीना बंगवाल , कमलेश भंडारी , बलविंद्र सिंह लाला , गोपाल रावत , जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बलविंद्र सिंह , अंकित, राकेश, मास्टर अमर सिंह , निवर्तमान जिपा . सदस्य दिव्या बेलवाल , सिंह , अनिल कुमार , अजय गिहार , प्रदीप , अरविंद कुमार ,धारा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports