निर्माण, नवाचार और बेहतर भविष्य के निर्माण में अभियंताओं के योगदान की सराहना; सर एम. विश्वेश्वरैया को अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर देश के सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने निर्माण, नवाचार और बेहतर भविष्य के निर्माण में अभियंताओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने महान अभियंता और राष्ट्र निर्माता सर एम. विश्वेश्वरैया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सर विश्वेश्वरैया की असाधारण अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि आज भी अभियंताओं की पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में कहा कि सभी विलक्षण अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अभियंता बेहतर भविष्य के लिए निर्माण, नवाचार और समाधान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।














