देहरादून (संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से इंद्रानगर वसंतविहार स्थित रॉयल पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने रिबन काटकर किया। शिविर में रक्तदान दाताओं ने एक सौ बीस यूनिट रक्त दान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष सुश्री रजिया बेग, बार कौंसिल सदस्य संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, वरिष्ठ समाज सेवी सुभाष शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष गिरधर शर्मा, डोईवाला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट आलोक घिल्डियाल आदि मौजूद थे।














