उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी का ऋषिकेश में हुआ शुभारंभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ हुआ है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं आत्मरक्षा की तकनीकों में पारंगत..

admin Avatar

by

3 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ हुआ है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं आत्मरक्षा की तकनीकों में पारंगत करने के उद्देश्य को लेकर ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला में देहरादून जिले की पहली मार्शल आर्टस खेलों की एकेडमी उत्तराखंड मार्शल आर्टस एकेडमी का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मुख्य मीडिया कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी एव विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने किया है । एकेडमी की निदेशक एवं एशियन पदक विजेता खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस की पूर्व पुलिस मेडल अवार्डी प्रज्ञा जोशी की
सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस एकेडमी का कभी सभी महिला एवं बालिका खिलाड़ियों से लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विराट सोच एवं खेल खिलाड़ियों के प्रति असीम प्यार का ही कारण है की 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के साथ ही राज्य के खिलाड़ियों ही रिकार्ड तोड़ पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। सरकार की खेल नीति आज देश की सबसे बढ़िया खेल नीति में शामिल हो गई है खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हो रही है। खेल कोटे से कई खिलाड़ियों को नौकरी देकर राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के भविष्य को संवार रही है। क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने एकेडमी संचालक प्रज्ञा जोशी को बधाई दी और एकेडमी के खिलाड़ियों के अनवरत प्रगति की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को एकाग्रता और अनुशासन के साथ मार्शल आर्ट विधा को सीखने की अपील की ।नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर सम्मानित भी किया गया। महिलाओं के प्रशिक्षण हेतु जिले की पहली एकेडमी में महिलाओं एवं बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं जैसे कराटे, जुजित्सु, मुए थाई, किकबॉक्सिंग, गतका, योगा आदि में निपुण करने एवं उन्हें प्रशिक्षित कर राज्य सरकार के खेल कोटे में नौकरी हेतु प्रोत्साहित कर तैयार किया जाएगा।करने के उद्देश्य से गुमानीवाला ऋषिकेश में खुलने वाली यह पहली एकेडमी है।गौरतलब है की इस एकेडमी की मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी ख़ुद एशियन कराटे चैंपियनशिप सिंगापुर में रजत पदक सहित प्रचलित खेल जुजित्सु की एशियन बीच गेम्स में भारतीय ओलंपिक संघ के दल में भारत का वियतनाम में प्रतिनिधित्व कर एशिया में 5वीं रैंक प्राप्त खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह 4 बार की राष्ट्रीय चैंपियन एवं कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत चुकी हैं। प्रज्ञा ब्लैक बेल्ट 4 डिग्री एवं राष्ट्रीय ए क्लास रेफरी एवं जज हैं। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की है। मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया प्रभारी हरीश कोठारी , क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार के लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद, नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व मार्शल आर्ट खेल लंदन में भारतीय टीम के मुख्य कोच सतीश जोशी, पार्षद सत्या कपरवान, विश्व मुए थाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी नीलेश जोशी, समाजसेवी आशीष बिजलवाण, राजेंद्र गैरोला, नितेश बिजलवान, राष्ट्रीय चैंपियन मोनिका थापा, सपना जवाडी, सृष्टि कृशाली, सिया जोशी, दीपक नौटियाल, मानसी जवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports