हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

नई दिल्ली (संवाददाता)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। यहां एक ही चरण में मतदान होंगे। मतदान की तारीख 5 फरवरी होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी होगी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। नये साल में…

नई दिल्ली (संवाददाता)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। यहां एक ही चरण में मतदान होंगे। मतदान की तारीख 5 फरवरी होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी होगी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। नये साल में पहली बारी दिल्ली की है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी।
राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव शिष्टाचार का ध्यान रखें। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग न करें। चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें।
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष तथा 71.74 लाख महिलाएं हैं। युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है। 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे और इनमें से 210 मॉडल मतदान केंद्र होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत मिली। राजीव कुमार ने कहा, ”कुछ चिंताएं (राजनीतिक दलों द्वारा) उठाई गई थीं। कहा गया कि मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं। यह भी कहा गया कि कुछ ग्रुप को निशाना बनाया जा रहा है। उनके नाम हटा दिए गए हैं। मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़ने या हटाने के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं।”

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports