स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड बैंक के द्वारा लगभग 130 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया । बता दे इंदिरा नगर बापू ग्राम में रक्तदान शिविर आयोजित किया। लेकिन संयोग की बात यह रही कि केवल 76 लोगों का ही रक्त लेने योग्य पाया गया, और 76 में जन्मदिन पर 76 यूनिट होना अपने आप में इस बात का सबूत है कि प्रधान आज भी हमारे बीच है उनके दिए गए सिद्धांतों पर चलकर उनके दोनों सुपुत्र आज इंदिरा नगर , नेहरू ग्राम के पार्षद हैं और जनता ने उनको अपार प्यार प्रेम और स्नेह दिया और इस लायक बनाया कि वह आज समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं यह सब स्वर्गीय प्रधान की ही देन है । श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के आशीर्वाद से अंकुर गैस एजेंसी आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चो के लिये 10 सेट टेबल कुर्सी फर्नीचर और जरूरतमंद तीन बच्चों को ₹5000- 5000 रुपए शिक्षा हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई । वही गर्मियों के मौसम को देखते हुए योगनगरी रेलवे स्टेशन को जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर ठंडे पानी की किल्लत को देखते हुए प्रधान जी के परिवार और मोहनी निवास के लोगों के विशेष सहयोग से एक ठंडे पानी के वाटर कूलर का उद्घाटन भी महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के द्वारा किया गया जिससे गुजरने वाले राहगीरों को 24 घंटे ठंडा पानी मिलेगा क्योंकि नया रेलवे स्टेशन जाने का यह सबसे मुख्य मार्ग है।

 

मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान विधायक विकासनगर ने भी पहुंचकर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया और बताया कि स्वर्गीय प्रधान सदैव अमर रहेंगे और उनकी राजनीतिक विरासत को उनके दोनों सुपुत्र भलीभांति संभाल रहे हैं और निरंतर समाज के काम आ रहे हैं यही वास्तविक समाज सेवा है। मौके पर ज्योति सजवान ,कुशलानन्द थपलियाल, सुरेश पाल, दिनेश सजवान , द्वारिका प्रसाद तिवारी, दीपक गुनसोला, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत‌, मनोहर सिंह रावत ,देवी प्रसाद भट्ट, अनिल पाल भुपेन्द्र शर्मा, सन्दीप हटवाल बृज सिंह बिष्ट, पकंज सिंघल, बबीता बिष्ट सुमित थपलियाल ,रामसिंह पवार , उमादत्त डंगवाल, रवि पाल ,अंकित सैनी, हर्षित धीमान, शिवनाथ मौर्य, शशि ,कुसुम अग्रवाल ,विनिता अग्रवाल ,किरण गुसाई ,रंजन अंथवाल ,अमित गांधी ,सन्दीप शर्मा , शुभम शर्मा,पिंकी ममगाई अन्य उपस्थित थे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports