लव जिहाद के नाम पर युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से हो एक्शन : कुसुम

देहरादून ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश में एक समुदाय विशेष के आरोपी युवक द्वारा ऋषिकेश की एक लडकी को जूस में नसीला पदार्थ मिलाकर..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश में एक समुदाय विशेष के आरोपी युवक द्वारा ऋषिकेश की एक लडकी को जूस में नसीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म एवम धर्मान्तरण का दवाब बनाने के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में एसएसपी अजय सिंह, थानाध्यक्ष ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नहीं होगी। राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये हैं। साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने निर्देश दिए है कि उस आरोपी के परिजनों की व उसके नजदीक के सभी लोगो की जांच होनी चाहिए और आरोपी को पनाह देने वाले व धर्मांतरण का दवाब और षडयंत्र बनाने वालो के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लव जिहाद के नाम पर हमारी देवभूमि की युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से एक्शन होना चाहिए।

मामले में सख्ताई दिखाते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि बाहर से आये ऐसे व्यक्तियों की जांच की जाए तथा इसके लिए सघन अभियान चलाया जाए कि कही ऐसा आपराधिक मानसिकता का कोई संदिग्ध तो ऋषिकेश में नही रह रहा है।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports