Saturday, March 14, 2026
Put your ads here!
HomeBlogकैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । श्यामपुर भाजपा मंडल की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया है । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली भी खेली है ।मंगलवार को श्यामपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है। इस पर्व की महत्वता यह है कि इसमें गले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव होली पर वोकल फॉर लोकल को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर अपने आसपास रंग बनाने वाले, गुजिया जैसे पकवान बनाने वालों से ही सामान खरीदे। इससे स्थानीय लोगों को भी अपने रोजगार के जरिए जहां कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में ओर अग्रसर होगा। अग्रवाल ने कहा कि होली पर्व पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ आमोद-प्रमोद के लिये मनाया जाने वाला खुशियों का त्यौहार है। रंग, गुलाल डालकर अपने इष्ट मित्रों, प्रियजनों को रंगीन माहौल से सराबोर करने की परम्परा है, जो वर्षों से चली आ रही है।

मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। साथ ही एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। मौके पर मण्डल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, सोनी रावत, दिनेश पयाल, प्रदीप धस्माना, कमला नेगी, मधु, अनिल भट्ट, राजवीर रावत, सतपाल राणा, रजनीश शर्मा, मनोज नोडियाल, जिन्दर सिंह, मनोज जैन, सौरभ रावत, पुष्पा ध्यानी, नीलम चमोली, रिंकी राणा, पूनम डोभाल, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, वेद गवाड़ी, हरीश बमोला, महेशानंद भट्ट, अनुसुइया प्रसाद, लष्मी गुरुंग , आत्माराम, रीना कपूर, अनिता सोंधी सहित अन्य मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments