सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस पढ़ा रही जागरूकता का पाठ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस हेलमेट पहनाकर जागरूकता का पाठ पढ़ा रही है। बता दे इसी अंदाज..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस हेलमेट पहनाकर जागरूकता का पाठ पढ़ा रही है। बता दे इसी अंदाज में जागरूकता का पाठ पढ़ा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस नई पहल पर बच्चे और परिजन एक साथ सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत हो रहे हैं। ट्रैफिक इंचार्ज अनवर खान ने बताया कि हमारा फोकस युवाओं पर है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले बच्चों को रोक कर उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है और उनके परिजनों को भी बताया जा रहा है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनना सबसे बड़ी लापरवाही है जिसकी जिम्मेदारी बच्चों के परिजनों की है। युवा में हेलमेट और अपनी सुरक्षा के प्रति अंदर से गंभीरता का भाव पैदा होना जरूरी है। इसी के मध्य नजर युवाओं के साथ ही खासकर विद्यार्थियों को रोक कर उनके परिजनों से फोन पर बात की जाती है। उनके संज्ञान में लाकर दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहना कर भेजा जाता है। इसकी जानकारी परिजनों को जाती है कि उनका बच्चा किस तरह बिना हेलमेट के सड़कों पर फर्राटा भर रहा है। अक्सर देखने में आया है कि युवा फैशन के चक्कर में बाल खराब ना हो जाए इस कारण हेलमेट को नहीं पहनते हैं। जोकि उनके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के इस नये संवाद का तरीका और हेलमेट पहनना अच्च्छा कदम है।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports