टीएचडीसी ने जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग को लेकर किया एमओयू हस्ताक्षर

ऋषिकेश । टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने बताया कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम होने के..

admin Avatar

by

3 minutes

Read Time

ऋषिकेश । टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने बताया कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम होने के नाते विद्युत क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जल विद्युत के क्षेत्र में अपनी प्रखरता प्राप्त करने वाले टीएचडीसीआईएल ने उच्च स्तरीय अभियांत्रिकी समाधानों में भी अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है, विशेष रूप से ढलान स्थिरीकरण, भूस्खलन शमन और भू-तकनीकी परामर्श के क्षेत्रों में, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूविज्ञान में। इसके अलावा, राष्ट्रीय विद्युत नीति के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता, ‘सभी को 24X7 किफायती, विश्वसनीय विद्युत प्रदान कराने के साथ ही इसने हमेशा समाज को लाभ पहुंचाने एवं जनसमुदाय के उत्थान और राष्ट्र की समग्र प्रगति में योगदान देने का प्रयास किया है। माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल देश के लोगों के मध्य असीम आस्था और श्रद्धा का स्रोत है। इसी विशेष कार्य में एक विश्वसनीय तकनीकी भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को सुदृढ़ करते हुए, टीएचडीसीआईएल ने माता वैष्णो देवी, कटरा, जम्मू-कश्मीर के श्राइन बोर्ड और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 8 अप्रैल, 2025 को कटरा, जम्मू-कश्मीर में श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से किए गए इस समझौते का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले यात्रा मार्ग का ढलान स्थितिकरण का अध्ययन करना है। इस सहयोग के माध्यम से, टीएचडीसीआईएल आधुनिक तकनीक द्वारा ढलान स्थिरीकरण, भू-तकनीकी और भूगर्भी अन्वेषण में अपने व्यापक अनुभव द्वारा परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे तीर्थयात्रा मार्ग की दीर्घकालिक सुरक्षा व आवागमन सुनिश्चित होगा। विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल के परिकल्प एवं अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत एक समर्पित परामर्श विंग है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर जल संसाधन अभियांत्रिकी और उच्च स्तरीय अभियांत्रिकी सेवाओं के क्षेत्र में संपूर्ण अभियांत्रिकी समाधान प्रदान करती है।

निगम की यह विंग केंद्र और राज्य सरकार के निकायों के साथ-साथ अन्य वैधानिक प्राधिकरणों को विशेष रूप से भूस्खलन शमन और ढलान स्थिरीकरण के क्षेत्र में विशेषज्ञ समाधान प्रदान करती है। पिछले वर्षों में, टीएचडीसीआईएल ने देश भर में परामर्श सेवाओं के लिए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले, टीएचडीसीआईएल ने बुनाखा (180 मेगावाट) और संकोश (2585 मेगावाट) जलविद्युत परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अद्यतन करने के लिए भूटान की शाही सरकार को परिकल्प एवं अभियांत्रिकी सेवाएं प्रदान करके अपनी विशेषज्ञता का विस्तार किया है। इसके अलावा टीएचडीसीआईएल ने ढलान स्थिरीकरण परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें उत्तरकाशी, उत्तराखंड में वरुणावत पर्वत भूस्खलन शमन परियोजना और श्री माता वैष्णो देवीजी के ट्रैक के साथ उच्च पहाड़ी ढलानों के लिए ढलान संरक्षण उपाय शामिल हैं। हस्ताक्षर समारोह में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग (आईएएस) और टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति इस पहल के सामरिक महत्व पर प्रकाश डालती है। शैलेन्द्र सिंह, टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) इस अवसर पर वार्ता करते हुए इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसीआईएल जून 2011 से श्राइन बोर्ड के लिए तकनीकी सलाहकार के रूप में काम कर रही है, जो संगठन की क्षमताओं में विश्वास का प्रमाण है। इस नए समझौते के तहत, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरे तीर्थयात्रा मार्ग पर भूवैज्ञानिक अन्वेषण करेगा, जबकि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भू-तकनीकी और भूभौतिकीय आकलन के साथ-साथ ढलान स्थिरीकरण उपायों के परिकल्प एवं अभियांत्रिकी पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह सहयोग तीर्थयात्रा ट्रैक की विश्वसनीयता, सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सिंह ने कहा कि अपने परामर्श कार्य के एक भाग के रूप में, टीएचडीसीआईएल ने भूस्खलन शमन उपायों के लिए 430 से अधिक डीपीआर तैयार किए हैं, जिनमें उत्तराखंड राज्य सरकार, माता वैष्णो देवी के श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच), और जम्मू-कश्मीर, पुणे, अरुणाचल प्रदेश और शिलांग सहित देश भर में अन्य स्थानों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लिए परियोजनाएं शामिल हैं।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports