रोटरी क्लब दून गंगा ने कराया कन्या विवाह

रायवाला । रोटरी क्लब दून गंगा छिद्दरवाला शाखा ने एक कन्या के विवाह का संपूर्ण खर्च वहन कर संपन्न कराया है । इसमें विधायक व..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

रायवाला । रोटरी क्लब दून गंगा छिद्दरवाला शाखा ने एक कन्या के विवाह का संपूर्ण खर्च वहन कर संपन्न कराया है । इसमें विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया गया । बुधवार को छिद्दरवाला स्थित विघ्नेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब दून गंगा छिद्दरवाला सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करता है। निर्धन छात्रा, जरूरतमंद लोगों की मदद को रोटरी क्लब सदैव अग्रसर रहता है। कहा कि अन्य संगठनों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अग्रवाल ने क्लब के सदस्यों को पुनीत कार्य के लिये बधाई दी। क्लब के अध्यक्ष सरदार बलराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक निर्धन कन्या के विवाह को क्लब ने संपूर्ण खर्च किया है। वही क्लब सचिव ब्रिजेश बिश्नोई ने बताया कि विवाह के लिये समस्त आवश्यक खर्च अलमारी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, कपड़े अन्य दिए हैं।

मौके पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन बलराज सिंह, सचिव रोटेरियन बृजेश बिश्नोई, कोषाध्यक्ष पूरन चंद रमोला, क्लब ट्रेनर रोटेरियन अनुराग शर्मा उपाध्यक्ष रोटेरियन त्रिलोक , रोटेरियन गौरव , रोटेरियन हेमंत गुलाटी, रोटेरियन कमल रावत, रोटेरियन मोहन सिंह रावत, रोटेरियन मोहर सिंह असवाल, रोटेरियन आशुतोष तलवार, रोटेरियन शीश पाल पोखरियाल, रोटेरियन के, के थापा, रोटेरियन मुकेश कैंतूरा, रोटेरियन, रविन्द्र पोखरियाल, रोटेरियन मनोज पोखरियाल, रोटेरियन हितेंद्र सैनी, रोटेरियन महावीर गुप्ता , रोटेरियन राजवीर रावत, रोटेरियन तेजपाल सिंह , निवर्तमान प्रधान सोबन सिंह कैंतूरा, सागर गिरी , मनोज पोखरियाल, अंबर गुरूंग अन्य मौजूद थे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports