Monday, June 16, 2025
HomeBlogक्षेत्रीय विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ किया संजय झील...

क्षेत्रीय विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ किया संजय झील का स्थलीय निरीक्षण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ संजय झील का स्थलीय निरीक्षण किया है । इस दौरान झील की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रही घास के लिए डीएफओ को दूरभाष पर निर्देशित किया। वहीं, संजय झील में रात्रिकाल में प्रकाश की व्यवस्था की लिए 20 सोलर लाइट्स देने की घोषणा की।शुक्रवार को संजय झील के निरीक्षण को पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। यहां उन्होंने झील की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रही घास की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर डीएफओ को दूरभाष पर निर्देशित किया। अग्रवाल ने डीएफओ देहरादून को जल्द ही नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ झील के निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने प्राकृतिक जल स्रोत से जल आचमन भी किया। अग्रवाल ने कहा कि पूर्व के यहां के सौंदर्य करण के लिए 85 लाख रुपए की धनराशि उनके आग्रह पर स्वीकृत हुई थी। जिसे यहां टाइल्स, बैठने के लिए हट व बेंच, दीवार निर्माण, गेट आदि कार्य हुए। बताया कि वर्तमान में 9 लाख की लागत से यहां क्षतिग्रस्त टाइल्स निर्माण, पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान रेंजर जीएस धमान्दा ने झील के रात्रिकाल में गस्त करने के दौरान पथ प्रकाश न होने पर होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने 20 सोलर लाइट्स देने की घोषणा की।

मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, रेंजर जीएस धमान्दा, डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र पोखरियाल, वन दरोगा सुनील भदुला, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मनोज ध्यानी, प्रदीप कोहली, पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, मनोरमा, रुचि जैन, संजय ध्यानी, पार्षद अजय दास, एकांत गोयल, अखिलेश मित्तल, विजेंद्र मोंगा, शिव कुमार गौतम, अरविंद चौधरी, रंजीत, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट, सोनू पांडे, अविनाश भारद्वाज, रिंकी राणा सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments