ट्रस्ट कर रहा समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारद्वाज मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क आधार कैम्प तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कार्यक्रम..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारद्वाज मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क आधार कैम्प तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपर गंगानगर चामुंडा मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभांम्भ अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा, दीन-दुखियों के प्रति समर्पण, शिक्षा, संस्कृति- संस्कार तथा राष्ट्र धर्म के संरक्षण की मूल भावना से संकल्पित भारद्वाज मैमोरियल ट्रस्ट एक समाजिक संस्थान है। इसकी सेवाएँ, धर्म, जाति, सम्प्रदाय की संकुचित सीमाओं से परे मानव मात्र के लिए समान है। अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा, दीन-दुखियों की सेवा, गरीब बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, दिव्यागं व्यक्तियों की सेवा, गरीब बीमार व्यक्तियों की सेवा आदि की जा रही है, जो सराहनीय है। इस मौके पर अग्रवाल ने कराटे कोच शिवानी गुप्ता, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, विशाल शर्मा, अजय कुमार बर्मन, रमेश जोशी, प्रकाश पोखरियाल, शम्भू भट्ट, बिशम्बर दत्त डोभाल, रमेश जोशी, मूल चंद वर्मा सहित 31 लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 से अधिक लोगों ने आधार कार्ड कैम्प का लाभ उठाया है । मौके पर मेयर शम्भू पासवान, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ट्रस्ट जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, संरक्षक राधेश्याम भारद्वाज, सचिव सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सुनीता भारद्वाज, राम कुमार संगर, लक्ष्मण कश्यप, विजय शर्मा, संजय कौशिक, सुशील सैनी, सीताराम, अमर सिंह गुर्जर, सीमा रानी, मोनिका गर्ग, राजकुमारी पंत, रमेश अरोड़ा, बृजमोहन मनोड़ी, एकांत गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports