खेल का हमारे जीवन में है महत्वपूर्ण योगदान : राजे नेगी

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी आइडीपीएल ऋषिकेश के द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आरआर पॉल देहरादून की..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी आइडीपीएल ऋषिकेश के द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आरआर पॉल देहरादून की टीम एवं हरिपुर कलां क्रिकेट टीम के बीच खेला गया है । वीरभद्र किक्रेट एकेडमी के चेयरमैन एवं मुख्य कोच अभिषेक नेगी बंटी ने बताया कि प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आरआर पॉल देहरादून की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट गवांकर 150 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए हरिपुर क्रिकेट टीम 28 ओवरों में दस विकेट गवांकर ऑलआउट हो गई। आरआर पॉल देहरादून की टीम के खिलाड़ी अभिज्ञान रावत प्लेयर ऑफ द मैच रहें। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने सभी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर एवं विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ नेगी ने सभी खिलाड़ियों कहा कि खेल का हमारे जीवन में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है आज के समय जब बच्चा अपना अधिकतम समय मोबाइल, टीवी या कम्प्यूटर युक्त जीवन शैली में बिता रहे है ऐसे में क्रिकेट खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।मौके पर वरदान कुकरेती, धमेंद्र कुमार, सुनील नेगी सहित कई अभिवाक उपस्थित थे ।

वही अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी के साथ ही उपस्थित खिलाड़ियों एवं उनके अभिवाकों ने उत्तराखंड सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध लोक एवं हास्य कलाकार घनानंद घन्ना के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ नेगी ने कहा कि हास्य कलाकार घन्ना का निधन को उत्तराखंड फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports