नपा मुनिकीरेती-ढालवाला ने जानकी झूला में विधिवत समृद्धि योजना का किया शुभारंभ

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने भारत सरकार की स्वनिधि से समृद्धि योजना का जानकी झूला में विधिवत शुभारंभ किया..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने भारत सरकार की स्वनिधि से समृद्धि योजना का जानकी झूला में विधिवत शुभारंभ किया है । इस दौरान निकाय की टीम ने जानकी झूला के रेहड़ी विक्रेताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर भारत सरकार की स्वनिधि से समृद्धि योजना का लाभ रेहड़ी विक्रेताओं तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने जानकी झूला में कैंप आयोजित किया। जिसमें निकाय के लेखालिपिक विवेक भंडारी ने रेहड़ी विक्रेताओं को भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, बीओसीडब्लू के तहत पंजीकरण, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना और पीएम मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान निकाय की टीम ने रेहड़ी विक्रेताओं को डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण भी दिया।

साथ ही निकाय की टीम ने रेहड़ी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र निराकरण के लिए आश्वासन दिया। लेखालिपिक विवेक भंडारी ने बताया कि निकाय की ओर से रेहड़ी विक्रेताओं के लिए छह दिन कैंप जानकी झूला, रामझूला और 14 बीघा में कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लिपिक संजय भंडारी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, ज्योति पसपोला, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष धर्मेद्र, सचिव जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports