दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ किया खुशी का इजहार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की ऐतिहासिक सरकार बनाने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की ऐतिहासिक सरकार बनाने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया। इस मौके पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रति दिल्ली की जनता ने अपना विश्वास जताया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना पर दिल्ली की जनता ने मोहर लगाई है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप पार्टी के दिग्गजों को हराकर उनके झूठे वायदे को सिरे से नकार दिया है। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जनता को भ्रमित कर नफरत की राजनीति की।

मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद , कार्यकारी मंडल अध्यक्ष रुचि जैन, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, शिव कुमार गौतम, जयंत शर्मा, अरविंद चौधरी, प्रदीप कोहली, निवेदिता सरकार, मोनिका गर्ग, एकांत गोयल, सुधा असवाल, पार्षद राजेश दिवाकर, अजय दास, सौरभ गर्ग, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, संजीव सिलस्वाल, सोनू पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports