पूर्व महापौर ने ध्वजारोहण कर मनाया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस

ऋषिकेश । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है इस अवसर पर रविवार को पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने अपने परिवार संग घर की छत..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है इस अवसर पर रविवार को पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने अपने परिवार संग घर की छत पर पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया है । इस अवसर पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने की गौरवशाली यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं सादर नमन करती हूँ। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आगे बढाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की स्थापना की। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। ये पांच सिद्धांत (पंच निष्ठा) हैं- राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्मसमभाव), गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गाँधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति, विकास, सुशासन, राष्ट्र उन्नयन, पारदर्शिता तथा गरीबों व वंचितों के सर्वांगीण कल्याण हेतु संकल्पबद्ध करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने बधाई व शुभकामनायें दी है।

उन्होंने कहा, संगठन के प्रति अपार निष्ठा, सेवा-भाव, तथा राष्ट्र निर्माण हेतु सतत समर्पण ने भाजपा को देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रबल प्रतिनिधि बनाया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और नारी गरिमा के सशक्त प्रतीक के रूप में विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। गत तीन वर्षों से उनके नेतृत्व में सकारात्मक सुशासन की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। इस अवसर पर उनके परिजन उपस्थित रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports