अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मान

देहरादून । नगर निगम देहरादून द्वारा मार्च 2025 माह के लिए चयनित तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून । नगर निगम देहरादून द्वारा मार्च 2025 माह के लिए चयनित तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया है । इन कर्मचारियों ने अपने कार्यों में अनुकरणीय दक्षता, निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया, जिससे नगर निगम की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ। बता दे नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में महापौर सौरभ थपलियाल तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा इन तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मार्च माह में प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले पर्यावरण मित्र रहे । बबली/पत्नी संजय ,सुभाष सिंह/ पुत्र गुलशन सिंह , शुभम केसला/ पुत्र सारथे सिंह रहे।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि निगम कर्मचारियों का परिश्रम नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाता है। नगर आयुक्त ने भी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को और सुदृढ़ करेगी और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगी। वही नगर निगम देहरादून भविष्य में भी ऐसे समर्पित कर्मचारियों को समय-समय पर पहचान और सम्मान प्रदान करता रहेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान एवं मुख्य सफाई निरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports