दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान , 102 मकान मालिकों का किया चालान

देहरादून । पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया है । बता दे वरिष्ठ पुलिस..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून । पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया है । बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गए है । मंगलवार को जनपद के नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 750 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 10 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। अभियान में कुल सत्यापन 750 किये , 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान – 102 , 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला है ।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports