कैबिनेट मंत्री ने मेधावियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगोत्री विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया है। मंत्री..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

ऋषिकेश । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगोत्री विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। सुमन विहार, बापू ग्राम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने मेधावी खुशबू यादव, आसना परवीन, भारती, राधिका को सम्मानित किया।कहा कि गंगोत्री विद्या निकेतन में विद्यार्थियों को आत्मनिरीक्षण द्वारा स्वयं को जानने और समझने योग्य बनाया जाता है। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, विश्वगुरु के रूप में पुनः स्थापित हो रहा है तथा दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। उनकी दूरगामी सोच से देश को 35 वर्षों बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास की दिशा में ध्यान दिया जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक शिक्षित और संस्कारी समाज के निर्माण में शिक्षकों की विशेष भूमिका रहती है। कहा कि हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा दोनों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 को लागू किया है।मौके पर मेयर शंभू पासवान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, विद्यालय संचालक वंशीधर पोखरियाल, प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी, संजय शास्त्री, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, अध्यक्ष प्राइवेट विद्यालय संघ प्रमोद शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, पार्षद रीना शर्मा, प्रिंस मनचंदा, मुस्कान, हर्षवर्धन रावत, सचवीर भंडारी, दिनेश रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports