By Election में कांग्रेस के साथ हिमाचल, BJP ने 5 सीटें गंवाई !

By Election में कांग्रेस फायदे में रही है। उसने हिमाचल प्रदेश में क्लीन स्वीप करके BJP को झटका दिया। देश के 13 राज्यों की 29..

By Election में कांग्रेस फायदे में रही है। उसने हिमाचल प्रदेश में क्लीन स्वीप करके BJP को झटका दिया।

देश के 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में NDA ने 16 पर जीत दर्ज की है।

जिनमें कांग्रेस ने 8, भाजपा 7, तृणमूल कांग्रेस TMC ने 4 और JDU ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।

कांग्रेस को इस उपचुनाव में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटें भाजपा के जबड़े से निकालने में सफलता मिली।

हिमाचल और तेलंगाना छोड़कर पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान और असम में सत्ताधारी दल के पक्ष में नतीजे आए हैं।

कर्नाटक में Congres सत्ताधारी बीजेपी से मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक सीट छीनने में कामयाब रही।

वहींं, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी कांग्रेस की प्रतिभा सिंह गईं।

भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट बरकरार रखी और शिवसेना दादरा नगर और हवेली पर कब्जा करने में कामयाब रही।

Read  अमित शाह की चाहत कांग्रेस के हरीश रावत

राजस्थान में बल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस के प्रत्याशी बड़े मार्जिन से जीत गए।

बिहार में सत्ताधारी जनतादल यूनाइटेड JDU ने दोनों सीटें जीत ली। लालू प्रसाद यादव के प्रचार के बावजूद RJD को सफलता हाथ नहीं लगी।

असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने 3 और 2 सीटों पर उसके गठबंधन सहयोगी UPPL ने बाजी मारी।

By Election में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक सीट पर जीत दर्ज की है।

हरियाणा में राष्ट्रीय लोक दल के अभय सिंह चौटाला जीत गए।

आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस और तेलंगाना में बीजेपी ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है।

पूर्वोत्तर के मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी को दो और एक UDP को मिली।

जबकि मिजोरम में mizo national front और नागालैंड में  नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने एक एक सीट जीती।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports