देहरादून । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड कोटद्वार के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया है ।अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नए भवन निर्माण से ग्रामीण निर्माण विभाग को तकनीकी कार्यों के साथ विभागीय प्रबंधन करने में सहायता प्राप्त होगी । साथ ही विभाग अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था व देख- रेख करने का भी आग्रह किया, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्या के निवारण हेतु कार्य करने की संस्कृति विकसित होनी आवश्यक है । खण्डूडी ने कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालय के निर्माण होने से कोटद्वार सहित आस पास की विधानसभाओं को भी इसका लाभ मिलेगा व क्षेत्र की जनता अपने विकास सम्बन्धित कार्यों जानकारी ले सकेगी अध्यक्ष विधानसभा ने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को सदैव अपने क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए व जनता की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान भी करना चाहिए । इसके साथ ही अधिकारियों अपना व्यवहार पक्ष व जनता के प्रति जवाबदेह भी रहना चाहिए । अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने पुनः नवनिर्मित भवन निर्माण से क्षेत्र जनता व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय रावत , पार्षद राजेंद्र बिष्ट , जयदीप नौटियाल ,रजनी बिष्ट ,आशा , विभु रावत मुख्य अभियंता , अनिल कुमार अधिशासी अभियंता देहरादून , दिनेश कुमार अधिशासी अभियंता , सुदेश कुमार सहायक अभियंता , राजीव वर्मा अपर सहायक अभियंता सहित अन्य मौजूद रहे ।
विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीण निर्माण विभाग , प्रखण्ड कोटद्वार के कार्यालय भवन का किया उद्घाटन
देहरादून । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड कोटद्वार के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया..
Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
AGRICULTURE BOX Blog Breaking News CULTURE BOX Defence dehradun delhi Economic Box editorial emergency Film Haridwar HISTORY International literature Madhya Pradesh Mumbai Mussorie National RELIGION AND PILGRIMAGE Sports TOURISM AND PILGRAMAGE Uncategorized Uttarakhand Uttar pradesh world धर्म
Tags
About the Author

AF themes
Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












