कैबिनेट मंत्री रेखा ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

देहरादून ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में गुरुवार को 8 करोड रुपए से ज्यादा के..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में गुरुवार को 8 करोड रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया है । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में चौबटिया नागपानी देहोली सिवाली रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 8.00 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए इस मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन सुगम और सहज बनेगा। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में ईड़ा जैरासी मोटर मार्ग का सेतु तक विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य में 10.60 लाख रुपए की लागत आई है। रेखा आर्या ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत / सोमेश्वर में चौबटिया कुनलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) का शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण कार्य की लागत ₹ 309.16 लाख रहने का अनुमान है।

गुरुवार दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में शेरविद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य(लागत -489.93 लाख) का भी शिलान्यास किया। विभागीय अधिकारियों को इन दोनों योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों की आवागमन और पेयजल की समस्या दूर हो सके। मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, तारा परिहार, रमेश कांडपाल, महेंद्र रावत, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, मगन सिंह , कृष्ण सिंह ढोंढ़ियाल अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports