BJP Candidate की पहली लिस्ट, 10 विधायकों का पत्ता साफ !

BJP Candidate राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों में 59 प्रत्याशियों का ऐलान किया। एंटी इनकंबेंसी बेअसर करने के लिए डिप्टी स्पीकर रघुनाथ..

BJP Candidate राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों में 59 प्रत्याशियों का ऐलान किया।

एंटी इनकंबेंसी बेअसर करने के लिए डिप्टी स्पीकर रघुनाथ चौहान समेत 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परंपरागत खटीमा और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद मौजूदा सीटों पर चुनाव लडेंगे।

कांग्रेस में प्रदेश महिला रही सरिता आर्या को नैनीताल से टिकट दिया गया है।

जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी BJP की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी का टिकट कट गया।

कपकोट से पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गढ़िया को दिया गया।

कथित यौन उत्पीडन के आरोपी विधायक महेश नेगी का पत्ता साफ हो गया।

BJP Candidate की पहली सूची परिवारवाद की झलक नजर आई।

पिछले दिनों दिवंगत हुए पूर्व स्पीकर हरबंश कपूर की पत्नी को देहरादून कैंट से टिकट मिला है।

काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा की जगह पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को मैदान में उतारा गया है।

विवादित विधायक कुँवर प्रणव सिंह की जगह उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को रिप्लेस किया गया।

कर्णप्रयाग सीट से सुरेंद्र सिंह नेगी के स्थान पर पूर्व MLA अनिल नौटियाल को मैदान में उतारा गया।

थराली से मुन्नी देवी की जगह भोपाल राम टम्टा और पौड़ी से मुकेश कोली के स्थान पर राजकुमार पोरी उम्मीदवार होंगे।

वहीं यमकेश्वर से ऋतु खंडूरी से स्थान पर रेनू बिष्ट प्रत्याशी हैं।

अल्मोड़ा से रघुनाथ चौहान के स्थान पर कैलाश शर्मा को टिकट दिया गया।

द्वाराहाट से महेश नेगी की जगह अनिल शाही और गंगोलीहाट से मीना गंगोला के स्थान पर फ़क़ीर राम टम्टा उम्मीदवार होंगे।

बीजेपी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या समेत छह महिलाओं को मैदान में उतारा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports