माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में अष्टमी धूमधाम से मनाई

रायवाला । माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

रायवाला । माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ओस दौरान विद्यालय परिसर में कन्या पूजन, दुर्गा स्तुति और आरती के आयोजन ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया । कार्यक्रम की शुरुआत “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” श्लोक के सामूहिक उच्चारण से हुई, जिसने समस्त वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर नन्हीं बालिकाएं माँ दुर्गा के विविध रूपों में सज-धज कर उपस्थित हुईं। कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें प्रसाद स्वरूप चॉकलेट्स, टॉफियाँ एवं उपहार प्रदान किए गए। बालिकाओं के चेहरे पर खिले मुस्कान ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या विधि गुप्ता एवं निदेशक निकिता पंजवानी के कुशल निर्देशन में सम्पन्न इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के मूल्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँचाया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं माँ दुर्गा से आशीर्वाद की प्रार्थना के साथ हुआ।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports