महिला आयोग की अध्यक्ष ने थाना सतपुली का किया निरीक्षण

देहरादून ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जनपद पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरे पर है। इस..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जनपद पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरे पर है। इस दौरे के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने थाना सतपुली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष से महिलाओं से संबंधित केसों की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक थाने में महिला डैस्क (हैल्प लाइन) में की सुनवाई की जाती है अधिकतम मामलों में मौके पर निस्तारण हो जाता है, अन्यथा महिलाएं अपने अधिकारों के लिए राज्य महिला आयोग में आ सकती है। निरीक्षण के समय जानकारी में पाया गया कि थाना सतपुली में वर्ष 2025 में महिला सम्बन्धी केवल दो केस पंजीकृत हुए थे।

दोनों का आपस में समझौता करा कर मामले का निस्तारण कर दिया गया है। कुसुम कण्डवाल ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। आयोग की अध्यक्ष ने थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस महिलाओं के लिए व उनसे सम्बंधित मामलों में संवेदनशील रहें एवम शीघ्र अति शीघ्र महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करें।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports