विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलते हुए स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक बेहद दर्दनाक और भयानक हादसा सामने आया है। प्लांट में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव की वजह से आठ श्रमिकों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस खौफनाक मंजर के बाद पूरे प्लांट परिसर…

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक बेहद दर्दनाक और भयानक हादसा सामने आया है। प्लांट में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव की वजह से आठ श्रमिकों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस खौफनाक मंजर के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और बचाव कार्य लगातार जारी है।
लैडल में विस्फोट होने से बाहर फैला पिघला हुआ स्टील
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में घटी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान एक लैडल (पिघली धातु ले जाने वाला बड़ा बर्तन) में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि उसमें मौजूद खौलता हुआ पिघला स्टील तेजी से बाहर फैल गया। वहां काम कर रहे कई श्रमिक खुद को बचा नहीं पाए और इस उबलते हुए स्टील की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही भारी तबाही मच गई।
गृह मंत्री ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश, घटनास्थल के लिए हुईं रवाना
इस बड़े हादसे की खबर मिलते ही राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर संपर्क किया और हालात की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी घायल श्रमिकों को जल्द से जल्द बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गृह मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के मुताबिक, बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही गृह मंत्री खुद दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं और पल-पल के अपडेट के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports