चेन्नई/तंजावुर । द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने गिरफ्तारी से रिहा होने के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीवीके उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है और यदि किसानों के हितों के लिए आवाज़ उठाने की कीमत गिरफ्तारी है, तो वह एक बार नहीं बल्कि 100 बार भी गिरफ्तार होने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को वास्तविक जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है और इन्हीं मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि तंजावुर में आयोजित विरोध-प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने यह झूठा आरोप फैलाया कि उन्होंने अपने भाषण में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को गंभीरता से नहीं लिया और इसे एक हास्यास्पद घटना के रूप में देखा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने पुलिस से बचने या गिरफ्तारी से बचने का कोई प्रयास नहीं किया।
उदयनिधि ने कहा, मुख्यमंत्री विजय को गिरफ्तारी का डर हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं है। मैं कलैग्नर का पोता और एम. के. स्टालिन का बेटा हूं।
उन्होंने आगे कहा, यदि किसानों के लिए आवाज़ उठाने का अर्थ गिरफ्तार होना है, तो मैं एक बार नहीं बल्कि सौ बार गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं। यदि किसानों के हित में आवश्यकता पड़ी तो 300 किलोमीटर नहीं, बल्कि 3,000 किलोमीटर दूर भी ले जाया जाना स्वीकार है।
गौरतलब है कि तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित डीएमके के प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय तथा अभिनेत्री तृषा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर तंजावुर ले गई। हालांकि बाद में मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
उदयनिधि की गिरफ्तारी के विरोध में तंजावुर में डीएमके समर्थकों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अभिनेत्री तृषा पर विवादित बयान को लेकर उदयनिधि स्टालिन बोले- 100 बार गिरफ्तार होने को तैयार
चेन्नई/तंजावुर । द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने गिरफ्तारी से रिहा होने के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीवीके उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है और यदि किसानों के हितों के लिए आवाज़ उठाने की कीमत गिरफ्तारी है, तो वह एक बार नहीं…

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
AGRICULTURE BOX Blog Breaking News CULTURE BOX Defence dehradun delhi Economic Box editorial emergency Film Haridwar HISTORY International literature Madhya Pradesh Mumbai Mussorie National RELIGION AND PILGRIMAGE Sports TOURISM AND PILGRAMAGE Uncategorized Uttarakhand Uttar pradesh world धर्म
Tags
About the Author

AF themes
Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed











