एसएसपी ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का लिया जायजा

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने चारोंधामों के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने चारोंधामों के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है । निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का भ्रमण कर यात्रा में आने वाले वाहनों के सचांलन एवं पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चार धाम के रूट के फ्लैक्स बोर्ड लगाये जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना न करना पडे , चार धाम यात्रा मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग पर लगने वाली ड्यूटियों के अतिरिक्त अलग से चीता मोबाइल चलायी जायें, जो सम्पूर्ण मार्ग पर नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए यातायात के सुचारू संचालन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे , चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिन्हित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर ड्रोन के माध्यम से पैनी नजर रखी जायेगी, साथ ही अनावश्यक रूप से सडकों पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ड्रोन के माध्यम से चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पूर्व में चार धाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिये आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें। यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिये पूर्व से यातायात प्लॉन तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिन्हित कर लिये जायें तथा यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को उक्त डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाये । एसएसपी देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए गए यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस/ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया, तत्पश्चात चार धाम यात्रा हेतु ऋषिकेश में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा यात्रा मार्ग पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 27×7 निगरानी रखने तथा हर छोटी बडी गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया गया।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports