ओलापात की आशंका से फसलों पर है खतरा
चुनाव प्रचार के जोर पर भी इसका आतंक है पसरा
-virendra dev gaur-
ओले गिरने की आशंका से काश्तकारों में भय महसूस किया जा रहा है। आने वाले 48 घंटे खड़ी फसलों के लिए आफत सिद्ध हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों की यह आशंका सच हुई तो गेहूँ और सरसों की फसल पर विपदा आ सकती है। यह विपदा फसलों को तहस-नहस कर सकती है। मौसम की वर्षा तो फसलों के लिए फायदेमंद है लेकिन ये फसलें ओलों का सामना करनी की स्थिति में नहीं हैं। उत्तर भारत के कई प्रदेशों में गेहूँ और सरसों की फसलें लहलहा रही हैं। गंगा यमुना का दोआब (fertile land between ganga and yamuna) इस समय सरसों की पीली चादर ताने हुए है। खेतों की सुन्दरता किसी शानदार चित्रकारी से कम नहीं। यह फसल अगर सुरक्षित रह पायी तो काश्तकार खुद को बहुत भाग्यशाली समझेंगे। पहाड़ के कई हिस्सों में हिमपात जारी है। यदि इस हिमपात का प्रसार हुआ तो गंगा यमुना के मैदानों में यही हिमपात ओलों की शक्ल में फसलों पर टूट पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोेर बढ़ता ही जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो काश्तकारों की विपदाओं पर ही चुनाव प्रचारक फोकस (focus) किये हुए हैं। अगर इस तरह की विपदा आती है तो मामला और भी गर्म हो जाएगा। बहरहाल, इस आशंका से बच पाने की उम्मीद बरकरार है।
मौसम की करवट से काश्तकारों में भय
ओलापात की आशंका से फसलों पर है खतरा चुनाव प्रचार के जोर पर भी इसका आतंक है पसरा -virendra dev gaur- ओले गिरने की आशंका..

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
AGRICULTURE BOX Blog Breaking News CULTURE BOX Defence dehradun delhi Economic Box editorial emergency Film Haridwar HISTORY International literature Madhya Pradesh Mumbai Mussorie National RELIGION AND PILGRIMAGE Sports TOURISM AND PILGRAMAGE Uncategorized Uttarakhand Uttar pradesh world धर्म
Tags
About the Author

AF themes
Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed











