मुख्यमंत्री ने “सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो“ विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं / एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ किया संवाद

देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए “सीमान्त गाँवों..

देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए “सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो“ विषय पर स्कूली छात्रछात्राओं / एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ संवाद किया। साथ ही उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिक संगठन, स्थनीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं भेंट वार्ता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल, उत्तरकाशी के सौंदर्यकरण एवं टीन सेट लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा शौर्य स्थल में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। “सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो“ विषय पर स्कूली छात्रछात्राओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री धामी के समक्ष सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज सीमांत गांवों के विकास को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज के तहत सीमांत क्षेत्रों में बसे गांवों को विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा राज्य सरकार, राज्य में सरकारी नौकरियों के साथ युवाओं को स्वरोजगार की ओर भी जोड़ रही है। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक होमस्टे खुलें। स्थानिय लोगों को वहीं पर रोजगार मिले, इन नीतियों पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में सरकार शिक्षा एवं चिकित्सा पर विशेष ध्यान दे रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त में इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा वर्तमान में चार धाम यात्रा गतिमान है। चार धाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफ लाइन है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के प्रत्येक मामले को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ ले रही है। आज केंद्र सरकार सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मोदी जी के नेतृत्व में सेना और ज्यादा सशक्त, शक्तिशाली और साधन सम्पन्न हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वत माला मिशन के तहत उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को रोपवे से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें यमुनोत्री धाम भी शामिल है । वर्णावत पर्वत को भी रोपवे से जोड़ने पर कार्य किया जाएगा। हर्षिल जैसी सीमांत घाटियों में एप्पल मिशन के तहत सेब की खेती को बढ़ाए जाने के मकसद से राज्य सरकार ने एप्पल मिशन में धनराशि का प्रावधान 6 करोड से बढ़ाकर 35 करोड कर दिया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को इससे फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को सवारने का कार्य किया जा रहा है। प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य एवं दिव्य बनाने पर लगातार कार्य जारी है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। चार धामों को जोड़ने के लिए चैतरफा सड़को का जाल बिछ रहा है। आने वाले समय में चार धाम यात्रा विकासनगर पुरोला क्षेत्र से भी चले इस पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान विधायक सुरेश चैहान, विधायक दुर्गेश लाल, विधायक संजय डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मीडिया प्रभारी (भाजपा) मनवीर चौहान , राम सुन्दर नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports