धामी सरकार की सफलताएं

सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव गौड), पत्रकार,देहरादून धामी सरकार आज अपने सौ दिन पूरे कर चुकी है। धामी सरकार उत्साहित दिखाई दे रही है।..

सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव गौड), पत्रकार,देहरादून
धामी सरकार आज अपने सौ दिन पूरे कर चुकी है। धामी सरकार उत्साहित दिखाई दे रही है। राज्य के लोगों को धामी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। संभवतः प्रधानमंत्री मोदी को भी धामी सरकार से अपेक्षाएं होंगी। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ योगी सरकार जिस रफ्तार से विकास कर रही है वही रफ्तार उत्तराखण्ड को भी पकड़नी होगी। धामी सरकार के पास एक बहुत अच्छा मौका है कि वह खुद को सिद्ध करे। इसमें दो राय नहीं कि गुजरे 100 दिन में धामी सरकार ने कई काम किए हैं। धामी सरकार उत्तराखण्ड में स्वरोजगार सृजन के लिए जो काम कर रही है वे सराहनीय है। इनमें टिहरी क्षेत्र में टूरिस्ट डेस्टिनेशन की योजना बहुत अच्छी है। सरकार का कहना है कि इसमें अभी तक 12,000 लोगों को स्वरोजगार मिल चुका है। इस योजना का प्रसार होना चाहिए। इसी तरह दीन दयाल किसान सहकारिता योजना भी बहुत अच्छी योजना है। जिसमें सरकार बिना ब्याज का ऋण दे रही है और अभी तक 800 सौ करोड़ का ऋण दिया जा चुका है। ऐसी योजनाओं से प्रदेश स्वावलम्बन की ओर बढ़ेगा। स्वावलम्बन से स्वरोजगार का वातावरण तैयार होगा और राज्य के लोग राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठा पाएंगे। धामी सरकार को इसी दिशा में उत्साह के साथ काम करना चाहिए। सरकार के पास आईएएस अफसरों की फौज है। इस फौज में कई अफसर ऐसे है जो काम करना चाहते हैं। इनकी ऊर्जा का लाभ उठाना चाहिए। आयुष्मान योजना के साथ-साथ वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भी सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य में जगह-जगह रोपवे बन रहे हैं। ये रोपवे पयर्टन और धर्माटन की धड़कनें बन जाएंगे। राज्य मेें पर्यटन और धर्माटन की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। इनका दोहन होना चाहिए। किन्तु साथ में पर्यावरण का भरपूर ध्यान रखा जाना चाहिए। राज्य सरकार ने सेना के योद्धाओं को प्राप्त होने वाली सम्मान राशि में भी सुखद बढ़ोत्तरी की है। यह बढ़ोत्तरी स्वागत योग्य है। अब परमवीर चक्र विजेता, महावीर चक्र विजेता, शौर्य चक्र विजेता, वीर चक्र विजेता और गेलेन्ट्री एवार्ड विजेता पहले से अधिक राशि के हकदार होंगे। राज्य सरकार बधाई की पात्र है। राज्य सरकार ऐसे ही प्रगति पथ पर चलती रही तो 2025 तक सरकार अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। इस लक्ष्य के तहत सरकार यह उम्मीद करती है कि 2025 में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर राज्य के लोग धामी सरकार पर गौरव का अनुभव करें और राज्य का प्रत्येक व्यक्ति खुद को खुशनसीब समझे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports