Saturday, March 14, 2026
Put your ads here!
HomeEconomic Boxखादी हो गई ग्लोबल

खादी हो गई ग्लोबल

-फैशन ब्रांड पेटागोनिया आगे आया

साभार -नेशनल वार्ता ब्यूरो

वोकल फॅार लोकल को मौजूदा सरकार जोर-शोर से तरजीह दे रही है। इसी के तहत खादी को भी विश्व स्तर पर लाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप अब खादी का बाजार विदेशों में भी फलेगा-फूलेगा। विदेशों में भी खादी फैशन ब्रांड चर्चा में आ रहा है। अब मशहूर अमेरिकी फैशन ब्रांड पेटागोनिया अपने परिधानों में खादी डेनिम का इस्तेमाल करेगी। इस कंपनी ने अभी हाल में ही गुजरात से 1.08 करोड़ रूपये का करीब 30,000 मीटर खादी डेनिम फैब्रिक खरीदा है। डेनिम एक कठोर और मजबूत सौ प्रतिशत सूती कपड़ा होता है। इस प्रक्रिया में खादी के कारीगरों को काम मिल रहा है। कुल मिलाकर अब खादी ब्रांड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पैठ बना चुका है। इसी के साथ वोकल फॉर लोकल को भी गति मिल रही है।              -वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments