बाबर अली के जिहादी हत्यारे

कुशीनगर के सपाई गुण्डे पगलाए मृतक की पत्नी फातिमा को सरकारी नौकरी दी जाए कुशीनगर में एक विवाहित नौजवान की बर्बर हत्या से इलाके में..

कुशीनगर के सपाई गुण्डे पगलाए
मृतक की पत्नी फातिमा को सरकारी नौकरी दी जाए
कुशीनगर में एक विवाहित नौजवान की बर्बर हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक बाबर अली चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के लिए काम कर रहा था और चुनाव जीतने के बाद उसने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए अपने पैसों से मिठाई बाँटी थी। सपा के गुण्डों ने उसे बार-बार धमकाया था कि भाजपा के लिए काम न करे। वह नहीं माना और उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। गाँव का प्रधान जो कि मुस्लिम है वह भी उसे लगातार धमका रहा था और सपा के लिए काम करने की हिदायत दे रहा था। बाबर अली ने इन धमकीबाजों को साफ कह दिया था कि वह ना केवल भाजपा को वोट देगा बल्कि उनके लिए काम भी करेगा। उसने जीत की खुशी में मिठाई बाँटी तो सपाईयों का गुस्सा बेलगाम हो गया। चार हत्यारे घातक हथियारों से लैस होकर उसके घर पर उसे मारने आए। मृतक बचने के लिए छत पर दौड़ा। हत्यारों ने उसका पीछा किया और छत पर धारदार हथियारों से उसे काट डाला। उसके बाद उसे छत से नीचे फेंका गया। छत से उतर कर हत्यारों ने मृतक को अन्तिम साँसें लेते देख फिर धारदार हथियारों से हमला किया और उसे गोद डाला। पत्नी और परिवार के सदस्य जान बख्शने की गुहार करते रहे लेकिन सपा समर्थक गुण्डों ने भाजपा के इस वफादार सिपाही को मौत के घाट उतार कर ही दम लिया। रिपोर्ट के अनुसार चार हमलावर हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिवार को दो लाख देने की घोषणा की है और परिवार को संदेश भेजा है कि उनका एक लड़का चला गया परन्तु दूसरा लड़का योगी आदित्यनाथ जिन्दा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री जी को मृतक की विधवा फातिमा को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। मृतक ने पुलिस चौकी जाकर अपनी जान पर खतरे की बात बताई थी और पुलिस से सुरक्षा की माँग की थी। वह कुछ बड़े अधिकारियों से भी मिला था। लेकिन किसी ने उसकी गुहार पर ध्यान देने का कष्ट नहीं किया। मुख्यमंत्री ने इस लापरवाही पर गंभीरता दिखाते हुए चौकी इंजार्च को लाईन हाजिर कर दिया है। मुमकिन है कि आने वाले कुछ घंटो बाद लापरवाह पुलिस वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाही हो।
-वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports