इस चौथे चरण में राम नाम की धूम

यूपी का चौथा चरण इतिहास बनने की ओर -युगीन संवाद ब्यूरो- सुबह से ही अवध क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह सत्तारूढ़ दल के लिए अच्छे..

यूपी का चौथा चरण इतिहास बनने की ओर

-युगीन संवाद ब्यूरो-

सुबह से ही अवध क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह सत्तारूढ़ दल के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। अवध क्षेत्र की 59 सीटों के लिए मतदान प्रगति पर है। महिलाओं की संख्या अच्छी खासी दिखाई दे रही है। वैसे भी उत्तर प्रदेश हो या उत्तराखण्ड महिला मतदाताओं की संख्या जितनी अधिक होगी उतना ही लाभ सत्तारूढ़ दल को होगा। महिलाएं चूल्हा चौका और सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहती हैं। इन मोर्चों पर सत्तारूढ़ दल ने अच्छा काम किया है। इसलिए महिलाएं भाजपा का साथ देंगी। भले ही वे कैमरे के सामने कुछ और कह रहीं हों। वैसे भी अवध क्षेत्र में भगवान राम का अच्छा खासा असर है। श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य पूरे उत्साह के साथ प्रगति पर है। मतदाता इन बातों को मुद्दा अवश्य मानते हैं। इस अवध क्षेत्र में विपक्षियों को ऐतिहासिक मायूसी हाथ लगने वाली है। ऐसा लग रहा है कि लखनऊ की 9 की 9 सीट भाजपा के खाते में जा रही हैं। विदित रहे कि पिछली बार भाजपा ने 9 में से 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। सुबह एक घंटे का रूझान अगर चक्रवृद्धि  की दर से आगे बढ़ा तो हो न हो 59 सीटों में से लगभग 55 सीटें भाजपा के खाते में चली जाएं। अभी यह बात हास्यास्पद भले ही लग जाए किन्तु यह सच होने जा रहा है। विपक्षी इस राउण्ड मेें हतास-निराश नजर आ रहे हैं। सपा हो या बसपा हो-इन सयानों को दीवार पर लिखा हुआ साफ-साफ नजर आ रहा है। इनके चेहरे उतरे हुए हैं जबकि मतदाओं के चेहरे दमक रहे हैं। इस क्षेत्र के मतदाओं को शांति और सुरक्षा की बातें भी लुभा रही हैं। बहरहाल, यह चरण अगले 3 चरणों में भी सत्तारूढ़ दल के पक्ष में सुनामी ला सकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports