छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरा स्थान हासिल करना जनता के विश्वास का परिणाम : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । क्षेत्रीय विधायक व पूर्व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्वागत सम्मान किया।..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । क्षेत्रीय विधायक व पूर्व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। यह सम्मान स्वागत कार्यक्रम छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल करने पर किया गया। टैक्स भर के अधिवक्ताओं ने इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिया। शनिवार को दून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की केयर एज (Care Edge) स्टेट रैंकिंग 2025 के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट, पहाड़ी और छोटे राज्यों की वित्तीय प्रबंधन आदि के संबंध में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कहा कि पूर्व में वित्त मंत्री के रूप में डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का राजस्व बढ़ाने की दिशा में उठाए गए निर्णयों के कारण उत्तराखंड को यह उपलब्धि मिली है। अग्रवाल ने बताया कि असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यो की रैंकिंग उत्तराखंड से पीछे है। यह हमारे प्रदेश लिए गर्व का क्षण है। बताया कि यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वितीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, ऋण प्रबंधन आदि में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर निवेश ने भी राज्य की रैंकिंग को और मजबूती प्रदान की है। बताया कि राज्य में व्यवसायिक माहौल को बेहतर बनाने, और डिजिटल ई-सेवाओं को सशक्त करने के प्रयासों ने उत्तराखंड को प्रशासनिक दक्षता में अग्रणी बनाया है।

 

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरा स्थान हासिल करना हमारी सरकार की नीतियों, कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कहा कि हमने वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी और शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं व न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है ।मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सचिव महेश पांडे, कार्यक्रम संयोजक अनिल कुकरेती, संरक्षक डीएन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, अरुण गुप्ता, वीके चटर्जी, अंकित रावत, दिनेश शर्मा, राजकुमार राजपाल, कृष्णा सिलसवाल, मुकेश राणा, भूपेंद्र शर्मा, शिव कुमार गौतम, सोनू पांडे अन्य उपस्थित रहे ।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports