कैडेट वेदांश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

ऋषिकेश । रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के होनहार कैडेट वेदांश जोशी ने बीते 17 मई को कैंडी इंडोर स्टेडियम, श्रीलंका में आयोजित 22वीं टेंशिनकप..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

ऋषिकेश । रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के होनहार कैडेट वेदांश जोशी ने बीते 17 मई को कैंडी इंडोर स्टेडियम, श्रीलंका में आयोजित 22वीं टेंशिनकप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए भी गौरव का विषय है। विद्यालय की प्रधानाचार्या तरंग बेली ने वेदांश जोशी को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सराहना प्रकट की और कहा कि यह सफलता उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने वेदांश जोशी के माता-पिता को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय कोच और माता-पिता दोनों को दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों पर विद्यालय को गर्व है ।

विद्यालय के कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि वेदांश ने कठिन अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।विद्यालय परिवार ने वेदांश की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports