केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल करेंगे ऋषिकेश में किसानों से संवाद

देहरादून । केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश में ग्राम्य विकास, उद्यान एवं..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून । केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश में ग्राम्य विकास, उद्यान एवं कृषि विभाग के स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बता दे ऋषिकेश आईडीपीएल ग्राउण्ड में मंगलवार, सांय 4.00 बजे से आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर जिला प्रशासन की पूरी टीम तत्परता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जाए।

ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, नाबार्ड एवं अन्य रेखीय विभाग अपने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार लोकल उत्पादों के स्टाल लगाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम योगेश मेहरा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मुकेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, सहायक निदेशक कृषि वीपी मौर्य, सीएचओ आशीष प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports