खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने गतका खिलाड़ी रवाना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारत सरकार के खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं बिहार सरकार के तत्वावधान में 4 से 15 मई तक..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारत सरकार के खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं बिहार सरकार के तत्वावधान में 4 से 15 मई तक बिहार राज्य में “खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में होने जा रहे 28 खेल स्पर्धाओं में शामिल खेल गतका में राज्य के 3 खिलाड़ी भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। तीनों खिलाड़ियों का आज गुमानीवाला स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में सम्मान किया गया। तीनों खिलाड़ी ट्रेन से शुक्रवार को बिहार रवाना होंगे। गतका एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव एशियन कोच सतीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार राज्य के विभिन्न स्थानों में 4 से 15 मई तक खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभारंभ 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इन खेलों में 28 खेल स्पर्धाओं में देश भर के 8500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सिक्ख परंपरागत खेल गतका भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गतका खेल का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोध गया बिहार में किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य इन खेलों में 15 खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहा है। गतका खेल में ऋषिकेश के हर्षप्रीत सिंह सहित कुमाऊं के निशीथ राणा और अजय सिंह तीन खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य टीम के कोच राष्ट्रीय गतका खिलाड़ी एवं रेफरी देहरादून के अतुल रावत होंगे। शुक्रवार को गुमानीवाला स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्टस एकेडमी में उत्तराखंड के कोच सहित तीनों खिलाड़ियों को संयुक्त प्रशिक्षण के बाद सम्मानित कर रवाना किया गया। इस दौरान गतका खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन भी किया। गतका एसोसियेशन के महासचिव सतीश जोशी ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में चयनित राज्य के तीनों खिलाड़ियों को शाल सहित माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए पदक जीतने की अपील की। उन्होंने कहा की अगर खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर खेलों इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीता जाता है तो खिलाड़ियों को एसोसियेशन द्वारा एक लाख की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

खेल निदेशक उत्तराखंड प्रशांत आर्य, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, खेलो इंडिया के राज्य प्रभारी नीरज गुप्ता, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के मुख्य कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी, खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, सहायक निदेशक संजीव कुमार पौरी, बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल सिंह खोलिया, द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा आदि गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी । मौके पर एकेडमी की निदेशक एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, गतका कोच गुरजिंदर सिंह, राष्ट्रीय चैंपियन पायल बिष्ट, दीपक नौटियाल, राजेंद्र गैरोला, रजनी थापा, प्रियंका थापा अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports