ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के जयकारों के साथ खुले कपाट , हजारों लोग बने साक्षी

देहरादून (रुद्रप्रयाग) ( राव शहजाद ) । विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और ऊं नम् शिवाय जय..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

देहरादून (रुद्रप्रयाग) ( राव शहजाद ) । विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुल गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने है । बता दे केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामना की। आशा व्यक्त की कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे। कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधायें मुहैया कराने प्रतिबद्ध है। वहीं 12 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी केदारनाथ के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी। केदारनाथ धाम को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाये गए हैं। धाम में विगत दिनों से मौसम सामान्य तौर पर साफ है बर्फ दूर पहाड़ियों पर नजर आ रही है। कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हुई यद्यपि सुबह चार बजे से बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गये थे। छ: बजे रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती धर्माचार्यों वेदपाठीगणों भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। देवी देवताओं का आह्वान कर जन कल्याण की कामना के संकल्प के साथ ही ठीक प्रातः सात बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए।

इसी समय मंदिर का मुख्य दक्षिण द्वार भी खुल गया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शनिवार 3 मई को केदारनाथ धाम में भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल जायेंगे। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, विश्व मोहन जमलोकी, देवानंद गैरोला, विपिन तिवारी कुलदीप धर्म्वाण सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports