गूगल मैप में ऋषिकेश मुख्य मार्ग को ब्लॉक दिखाने पर व्यापारी आक्रोशित

ऋषिकेश । ऋषिकेश में इन दिनों यात्रियों की बहुतायत है। ऐसे में ऋषिकेश के व्यापार और यहां के व्यापारियों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है।..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश । ऋषिकेश में इन दिनों यात्रियों की बहुतायत है। ऐसे में ऋषिकेश के व्यापार और यहां के व्यापारियों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। लेकिन यात्रियों को ऋषिकेश की दिशा दिखाने वाले सबसे मजबूत साधन गूगल मैप कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है।गूगल मैप पर श्यामपुर से लेकर चंद्रभागा तक के ऋषिकेश मुख्य मार्ग को ब्लॉक दिखाया गया है जिस कारण सभी यात्री मजबूरन बायपास होते हुए जा रहे हैं। इस कारण से नगर के व्यापारियों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, फिर चाहे वे होटल व्यापारी हो या अन्य व्यापारी सभी को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिस कारण पूरा व्यापार संघ आक्रोशित है। कहा की सवाल ये है कि आखिर किसकी अनुमति से गूगल मैप पर मार्ग को अवरुद्ध दिखाया गया। बिना प्रशासन की अनुमति के ऐसा होना संभव नहीं है। लिहाज़ा व्यापार मंडल ऋषिकेश ने इस बात की चेतावनी दी है कि शीघ्र अति शीघ्र इस को बदला नहीं गया तो आने वाले शनिवार को व्यापार मंडल श्यामपुर चौकी पर धरना प्रदर्शन करेगा।

इस विषय पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने कहा – ऋषिकेश के व्यापारियों के लिए यह समय स्वर्ण समय की तरह है, ऐसे में यदि यात्रियों को भ्रमित करके किसी और मार्ग से भेजा जाता है तो ये यहां के व्यापारियों के साथ अन्याय है और इसका विरोध होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने काफी कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है उनका कहना है कि ऋषिकेश का व्यापारी इस समय की प्रतिक्षा करता है जब देश विदेश से यात्री यहां आकर खरीदारी करते हैं। लेकिन यदि प्रशासन के द्वारा इस तरह से गूगल मैप पर मार्ग अवरुद्ध दिखाया जाएगा तो यात्री ऋषिकेश पहुंचेगा कैसे? इस कारण न सिर्फ होटल व्यापारी बल्कि अन्य सभी व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

कहा की प्रशासन को चाहिए कि वह कोई विकल्प की खोज करे जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी सही रहे और व्यापार पर भी कोई असर न पड़े। प्रशासन को यह कदम उठाने से पहले व्यापारियों की राय अवश्य लेनी चाहिए थी। प्रशासन के इस कृत्य से व्यापार मंडल का आक्रोश सातवें आसमान पर है उन्होंने सीधे शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही आगे मार्ग को नहीं खोला गया तो प्रदर्शन होगा।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports