गंगा सम्मान यात्रा के तीर्थंनगरी पहुँचने पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुखवा गंगोत्री से प्रारम्भ होकर गंगा सम्मान यात्रा अपने अंतिम चरण में ऋषिकेश में..

admin Avatar

by

3 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुखवा गंगोत्री से प्रारम्भ होकर गंगा सम्मान यात्रा अपने अंतिम चरण में ऋषिकेश में समाप्त हुई। कांग्रेसियों ने हर्षो उल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान सरकार पर गंगा सफाई के नाम पर खुली लुट और चारधाम यात्रा की अव्यवस्था को लेकर हमला किया है । शनिवार देर शाम को झंडा चौक में यात्रा पहुंचने पर हरीश रावत ने श्री भरत भगवान की पूजा अर्चना की,और भरत मंदिर सभागार में कांग्रेसियों को संबोधित किया है । इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि हम उस देश में रहते हैं जहां गंगा को सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि मां के रूप में आदर भाव रखा जाता है, पर पिछले कई वर्षो से देखने में आ रहा कि मां गंगा की सफाई के नाम पर हर साल करोड़ो रूपये की खुली लूट की जा रही है। उसके बाद भी गंगा की स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है। सिर्फ यही नहीं उत्तराखंड जो चारधाम के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है, और जिस कारण पर्यटन इस राज्य के रोजगार की मुख्य धुरी है। उस चारधाम यात्रा को भी प्रदेश सरकार सुचारु रूप से चलाने में असमर्थ है। प्रत्येक वर्ष भिन्न भिन्न प्रदेशों से आने वाले तीर्थंयात्री सड़क, जाम, चिकित्सा, महंगाई और ना जाने किन किन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेरी उत्तराखंड में निवास करने वाले सभी देवी देवताओं से प्रार्थना है कि वह इस प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि वह जनता के दुख को दूर करने का प्रयास करें l पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बातों से सहमत हूं। भाजपा ने सनातन की हितैषी होने का दिखावा कर के सनातन को ही बदनाम करने का काम किया है। चाहे वह चार धामयात्रा की अव्यवस्था को लेकर हो या चारधाम मार्ग पर जगह जगह शराब की दुकाने खोलने को लेकर हो और मां गंगा की सफाई के नाम पर हो रही खुली लूट हो भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में नाक तक डूबी हुई है। आज मां गंगा को साक्षी मान कर हमें संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में इस भाजपा सरकार को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां हर्षवर्धन शर्मा,वीरेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य जयेंन्द्र रमोला, दीप शर्मा, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, भगवती सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, शैलेंद्र बिष्ट, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, पूरन सिंह रावत, प्रदीप जैन, जगमोहन भंडारी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह, वीरपाल, सरोजिनी थपलियाल, प्रिंस मनचंदा, अभिनव मलिक, मेघना, सूरत सिंह कोहली, मनोज गोसाई, महेंद्र भट्ट, करतार नेगी, गुरविंदर सिंह, बृजभूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, अभिषेक शर्मा, अंशुल रावत, हिमांशु जाटव, मानसी, हिमांशु कश्यप, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठारी, राजेश शर्मा, हरि नेगी, जगजीत सिंह, भूपेंद्र राणा, राधा रमोला, मधु जोशी, विजयलक्ष्मी शर्मा, मनोज नौटियाल, उमा ओबेरॉय,ओबेरॉय सहित अन्य मौजूद रहें ।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports