Corona Third Wave की तेज रफ्तार ! अलर्ट रहने की जरूरत है

Corona Third Wave की तेज रफ्तार के बीच संक्रमितों का आंकड़ा ढ़ाई लाख पार कर गया है। महाराष्ट्र में 43 हजार, दिल्ली में 24 हजार,..

Corona Third Wave की तेज रफ्तार के बीच संक्रमितों का आंकड़ा ढ़ाई लाख पार कर गया है।

महाराष्ट्र में 43 हजार, दिल्ली में 24 हजार, तमिलनाडू एवं पश्चिम बंगाल में 20 हजार से ज्यादा पॉजिटिव हुए।

जबकि केरला और उत्तर प्रदेश में 15 हजार और राजस्थान एवं गुजरात का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा है।

देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3.68 करोड़ पार हो चुकी है। जबकि 3.49 करोड़ रिकवर हो हुए।

Omicron ऑमिक्रोन के मरीजों की तादाद छह हजार से ज्यादा है। जिनमें आधे से ज्यादा संक्रमित सही हो चुके हैं।

PM मोदी तीसरी लहर के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों को अलर्ट रहने को कहा।

देश में 65 करीब लोगों को पहली डोज और 47 प्रतिशत को डबल वैक्सीन लगीं।

महाराष्ट्र (Maharahtra) सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्य है, जहां 71 लाख से ज्यादा पॉजिटिव हुए।

दूसरे नंबर पर केरला (Kerala) में 53 लाख और तीसरी पायदान पर कर्नाटका (Karnataka) में 31 लाख से ज्यादा लोग पॉजिटिव हुए।

उत्तर भारत में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश (UP) में 18 लाख और दिल्ली में 16 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए।

पर्वतीय राज्यों में सबसे ज्यादा उत्तराखंड (Uttrakhand) में 3.63 लाख संक्रमित हुए।

देश में Covid-19 से मरने वालों का आंकड़ा 4.85 लाख से ऊपर है।

इस कड़ी में महाराष्ट्र के सबसे अधिक 1.41 लाख और केरला में 50 हजार लोग महामारी से मरे।

कर्नाटका में 38 हजार और तमिलनाडू में 36 हजार से ज्यादा डेथ हुईं।

जबकि दिल्ली में 25 हजार और UP, पश्चिम बंगाल में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गवाई।

सबसे कम कोरोना मरीजों की संख्या अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दर्ज है।

Corona Third Wave पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं।

जिसके मद्देनजर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए फिलहाल रैली और रोड शो पर पाबंदी लगाई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports