11वें दून योग महोत्सव के विजेताओं को किया सम्मानि

देहरादून ( राव शहजाद ) । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव में प्रतियोगिताओं के..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून ( राव शहजाद ) । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव में प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। यह आयोजन दून योगपीठ द्वारा किया गया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग हमारे जीवन में किस तरह गहराई से निहित है, पहले हमारे देश के ज्यादातर लोग खुद भी इससे परिचित नहीं थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में योग की ऐसी अलख जगाई है कि अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योग के जरिए भारत की संस्कृति और परंपरा दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट भी योग और खेल के माध्यम से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि हमारा युवा योग और खेलों में नियमित रूप से शामिल होगा तो देश का मानव संसाधन स्वस्थ रहेगा, और मानव संसाधन स्वस्थ होगा तो यह भारत को विकसित देश बनाने में बड़ा योगदान करेगा। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों से अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा योग और खेलों को देकर शरीर को स्वस्थ रखने का आह्वान किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने योग को एक खेल प्रतियोगिता के रूप में शामिल कराया और खेल की दुनिया में योग को नयी पहचान दी। मंत्री ने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। मौके पर दून योग पीठ के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी, महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता मंमगाई, महायोगी जितानंद महाराज, मथुरा दत्त अन्य मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports