Sunday, March 15, 2026
Put your ads here!
HomeBlogनपा मुनिकीरेती ने चलाया स्वच्छता अभियान

नपा मुनिकीरेती ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के तत्वाधान में मॉडर्न इंस्टीयूट मैनेजमेंट ढालवाला की एनएसएस यूनिट ने खाराश्रोत नदी में वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है । इस दौरान 01 कुंटल सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत अपशिष्ट केंद्र भेजा। रविवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व में निकाय व एमआईटी ढालवाला की एनएसएस यूनिट की संयुक्त टीम खाराश्रोत नदी में एकत्र हुई। यहां टीम ने खाराश्रोत पुल के नीचे से खाराश्रोत पार्किंग तक सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 01 कुंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत अपशिष्ट केंद्र में भेजा।

एनएसएस यूनिट को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से कूड़ा खुले में ना डालने की अपील की है । मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, एमआईटी एनएसएस कैम्प कॉर्डिनेटर राजेश चौधरी , डाॅ रितेश जोशी, सीमा पुन, सफाई सूपरवाइजर राजू, बाबू सिंह और एमआईटी ढालवाला एनएसएस यूनिट की छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments