रामलीला मैदान नई मंडी पुल के गेट पर लगाया ताला है निंदनीय : अध्यक्षा

ऋषिकेश । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पालिका अध्य्क्ष नीलम विजल्वाण ने बाताया कि वार्ड 07 स्थित नई मंडी..

admin Avatar

by

3 minutes

Read Time

ऋषिकेश । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पालिका अध्य्क्ष नीलम विजल्वाण ने बाताया कि वार्ड 07 स्थित नई मंडी पुल रामलीला मैदान में कई वर्षों से क्षेत्र की जनता के द्वारा पारिवारिक व अन्य समारोह भागवत, शादी, धार्मिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। जिसकी अनुमति पूर्व में वन विभाग के द्वारा दी जाती थी। 23.03.2023 को तत्कालीन बोर्ड की अनुमति से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक समारोह के लिए 01 दिन का शुल्क 2100 रूपए, 02 दिन का 3100 रूपए और उससे अधिक 5100 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया था। कहा कि उक्त स्थान में नगर पालिका परिषद द्वारा 19 लाख 51 हजार रूपए के निर्माण कार्य के लिए भुगतान किया गया है तथा वर्ष 2023 से अभी तक वहां पर कुल 22 शादी समारोह की बुकिंग से नगर पालिका को 71 हजार 200 रूपए की आय प्राप्त हुई है। विगत कई वर्षों से नगर पालिका उक्त पार्क की साफ-सफाई, रख-रखाव का कार्य सुचारू रूप से करती आ रही है। उन्होंने बताया कि 14.03.2025 को वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश कार्यालय के द्वारा मुझे एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें बताया गया कि नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से सब्जी की ठेलियां लगवाई जा रही हैं, जो कि विगत कई वर्षों से यहां लगती आ रही हैं तथा खाली मैदान में विभिन्न आयोजन शादी समारोह व धार्मिक आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा अनुमति दी जा रही है, जो कि दंडनीय अपराध है। यदि इसकी पुनरावृत्ति होती है तो भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिसके प्रति उत्तर में हमारे बोर्ड ने 17.03.2025 को वन क्षेत्राधिकारी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्हें अवगत कराया गया कि उक्त स्थान में जो शादियां व धार्मिक आयोजन होते हैं वह कार्य स्थानीय गरीब जनता की समस्याओं को मद्देनजर रखकर किए जाते हैं। जिनके पास होटल, वेडिंग प्वाईंट आदि बुक करवाने के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं, साथ ही नगर पालिका द्वारा उक्त स्थान का रखरखाव भी किया जा रहा है और अतिक्रमण पर भी रोक लगाई जाती है। उक्त क्षेत्र में कोई खेल मैदान नहीं है, जिस कारण यह मैदान बच्चों के खेलने के काम में भी आता है और कई बार इसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। अध्य्क्ष ने बताया कि कल मंगलवार को मेरे संज्ञान में आया कि उक्त स्थान पर वन विभाग द्वारा ताला लगा दिया गया है। जो कि बहुत निंदनीय व खेद का विषय है। विगत 07 मार्च को हमारे बोर्ड को शपथ लिए महज 01 माह हुआ है, जबकि विगत कई वर्षों से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला उक्त भूमि का संचालन व रखरखाव कर रहा है और इससे बड़ी बात यह है कि हमारे क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल सूबे के वन मंत्री भी हैं। कहा कि उनके संज्ञान के बिना वन क्षेत्राधिकारी ने उक्त भूमि पर ताला कैसे लगा दिया है। यदि मंत्री के संज्ञान में नहीं है तो मैं सम्मानित पत्रकार बंधुओं के माध्यम से अनुरोध करना चाहती हूं कि जनभावनाओं को देखते हुए जनकल्याण के लिए अतिशीघ्र उक्त पार्क का ताला खोलकर पुनः नगर पालिका परिषद के सुर्पुद किया जाए। कहा कि यदि मंत्री जी के संज्ञान के बाद यह कार्य हुआ है तो मैं यह पूछना चाहती हूं कि विगत कई वर्षों से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला उक्त पार्क का संचालन व रख-रखाव करती आई है तो हमसे महज 01 माह में ऐसी क्या गलती हो गई कि जो उक्त भूमि उ ताला लगा दिया गया। कहा कि उक्त भूमि का संचालन व रखरखाव नगर पालिका परिषद ही करे, इसके लिए हम प्रयासरत रहेंगे और जनता की भलाई के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर कई सभासद भी मौजूद रहे।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports