Sunday, March 15, 2026
Put your ads here!
HomeBlogअग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम

अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम

ऋषिकेश ( राव शहजाद) । अग्रवाल सभा के तत्वाधान में होली मिलन का कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया है। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की दो जोड़ियां ने अत्यधिक मोहन झांकियां प्रस्तुत की फूलों की होली खेली है । बता दे उपस्थित अग्रवाल समाज व अन्य समाज के परिजनों ने कार्यक्रम का आनंद लिया है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्यौहार सभी के लिए शिकवे भूलने का त्यौहार है होली के त्यौहार के बाद जीवन में नई सुबह कदम रखती है वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने फूलों की होली में सभी बच्चों को आशीर्वाद और राधा कृष्ण के साथ सुंदर नृत्य में पुष्प वर्षा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments