अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीजेपी महिला मोर्चा ने ऋतु खंडूड़ी का किया सम्मान

देहरादून ( राव शहजाद ) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को..

admin Avatar

by

1 minute

Read Time

देहरादून ( राव शहजाद ) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को उनके शासकीय आवास R-1, यमुना कॉलोनी, देहरादून में सम्मानित किया और हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस मनाया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जौनसार की पारंपरिक पोशाक “धाँटू ” भेंट कर अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें हिमाचली टोपी पहनाकर अपने स्नेह और आदर का भाव प्रकट किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस सम्मान के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उत्थान किसी भी समाज की उन्नति का प्रतीक है। सरकार महिलाओं के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर महिला मोर्चा की अनुराधा वालिया पूर्व प्रदेश महामंत्री, कंचन ठाकुर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, अन्नू कक्कड़ पूर्व प्रदेश महामंत्री, रचित ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सरिता गौड़, इंदु बाला, कृष्णा जी, मंजू कौशिक, यमुना थापा, वंदना बिष्ट, शोभा रावत अन्य उपस्थित रहीं,

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports