ज्योति स्पेशल स्कूल द्वारा अंतर्राज्यीय स्पेशल स्कूल स्पोर्ट्स मीट-2025 का किया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ज्योति विशेष विद्यालय के द्वारा आयोजित अंतराज्यीय स्पेशल स्कूल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के..

admin Avatar

by

2 minutes

Read Time

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ज्योति विशेष विद्यालय के द्वारा आयोजित अंतराज्यीय स्पेशल स्कूल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान , श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज और श्री भारत मंदिर स्कूल समिति के सचिव हर्षवर्धन शर्मा ने शिरकत कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया । विशेष बच्चों के द्वारा मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान को पुष्प कुछ भेंट किया । इस अवसर पर विशेष बच्चों के द्वारा ऐसे कौशल दिखाए गए जिन्हें कोई सामान्य बच्चा भी नहीं कर सकता है इस अवसर पर तेरह स्कूल आए जिनमें आशादीप मुजफ्फरनगर, संकल्प सहारनपुर ,गोल्डन की आशा देहरादून, जीवन धारा बरेली, राफेल सेंटर देहरादून, लतिका देहरादून , पायजम डे केयर सेंटर लखनऊ, होराइजन स्कूल जॉली ग्रांट, इंदु समिति रामनगर, स्पेशल स्कूल मंडी हिमाचल प्रदेश ,अनश्रुति अकैडमी रुड़की ,सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला हिमाचल प्रदेश तथा आयोजक स्कूल ज्योति विशेष विद्यालय ने प्रतिभा किया ।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट ,सलामी और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ में अनुश्रुति एकेडमी रुड़की के आदित्य ने प्रथम स्थान, संकल्प सहारनपुर के सौरभ ने द्वितीय व अनुश्रुति अकैडमी रुड़की के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,200 मीटर की 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में गर्ल्स में नेहा अनुश्रुति स्कूल रुड़की प्रथम, श्रद्धा अनुश्रुति स्कूल द्वितीय और प्रीति इंदु सोसायटी रामनगर तीसरे स्थान पर रहे ।200 मीटर में 16 से 21 वर्ष आयु वर्ग में नेहा अनुश्रुति स्कूल रुड़की प्रथम, सकीना ज्योति स्कूल ऋषिकेश द्वितीय और श्रद्धा अनुश्रुति स्कूल तीसरे स्थान पर रहे ।22 से 29 आयु वर्ग कैटेगरी में प्रिया अनुश्रुति स्कूल एकेडमी प्रथम, तपस्या अनुश्रुति एकेडमी द्वितीय स्थान पर रहे। सॉफ्टबॉल थ्रो में बालिका वर्ग में 12 से 15 आई वर्ग में दीपा बिष्ट इंदु समिति रामनगर प्रथम, सरस्वती ज्योति विशेष विद्यालय ऋषिकेश और अदिति ज्योति विशेष स्कूल तीसरे स्थान पर रहे,। बाकी खेलों के परिणाम कल आएंगे। मौके पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ,हर्षवर्धन शर्मा जी,दीप शर्मा ,विनय उनियाल , ज्योति विशेष विद्यालय की प्रधानाचार्य अंबिका धस्माना, दीप शर्मा, सुधीर कुकरेती, भगत राम कोठारी, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह,प्रधानाचार्य के एल दीक्षित , डी पी रतूड़ी , गीता कुकरेती , अंजू रस्तोगी, महंत रवि शास्त्री , दीपक भारद्वाज , पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत,गोविंद सिंह रावत , M C त्यागी , विकास नेगी,डॉ सुनील दत्त थपलियाल, शिवप्रसाद बहुगुणा जितेंद्र बिष्ट ,रंजन अंथवाल संजीव कुमार , उपदेश उपाध्याय, शशि राणा,प्रवीन रावत, अमित चटर्जी ,रचित अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports