सत्यनारायण सत्येन्द्र जैन का आपनामा

सत्येन्द्र जैन के काले कारनामे साभार- नेशनल वार्ता न्यूज़ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मेहमान हैं। उन्हें मनी लॉन्डरिंग के मामले में दोषी मानते हुए ईडी ने गिरफ्त में लिया है ताकि उनकी असलियत से पर्दा हट सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्येन्द्र जैन को राजा हरिश् चन्द्र साबित करने में…

सत्येन्द्र जैन के काले कारनामे

साभार- नेशनल वार्ता न्यूज़

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मेहमान हैं। उन्हें मनी लॉन्डरिंग के मामले में दोषी मानते हुए ईडी ने गिरफ्त में लिया है ताकि उनकी असलियत से पर्दा हट सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्येन्द्र जैन को राजा हरिश् चन्द्र साबित करने में लगे हुए है। आप के सांसद संजय सिंह भाजपा पर आग बबूला हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सत्येन्द्र जैन को भ्रष्ट कह रही है। लिहाजा, भाजपा और आप में सत्येन्द्र जैन को लेकर तनातनी चल रही है। स्मृति ईरानी के अनुसार सत्येन्द्र जैन काले धन के धन कुबेर हैं। जिनके पास लगभग 19 करोड़ की धनराशि का कोई हिसाब-किताब नहीं है। सत्येन्द्र जैन का नाम जमीन घोटाले में भी सामने आ रहा है। केजरीवाल के पहले कार्यकाल में जितेन्द्र सिंह तोमर को लेकर भी आम आदमी पार्टी बेदाग होने का दावा कर रही थी। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो आप ने भाजपा को पानी पी-पी कर कोसा था। जाँच के बाद कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को दोषी पाया गया। उनका एलएलबी की डिग्री का दावा झूठा साबित हुआ था। मुमकिन है कि सत्येन्द्र जैन जिन्हें केजरीवाल सत्यनारायण बता रहे है, वे भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएं। आम आदमी पार्टी को शोर मचाने से बाज आना चाहिए। अगर जाँच के बाद सत्येन्द्र जैन का दामन पाक साफ पाया जाता है तो भाजपा को कोसा जाना चाहिए। वैसे, यह कार्यवाही भाजपा नहीं कर रही है। यह कार्यवाही ईडी कर रही है। ईडी को जाँच करने का पूरा अधिकार है। जाँच के दौरान आप को अगर सत्येन्द्र जैन का मंत्री पद छीनना नहीं है  तो कोई बात नहीं। दोषी पाए गए तो मंत्री पद स्वतः ही चला जाएगा। -वीरेन्द्र देव गौड़, पत्रकार, देहरादून

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports